बांद्रा वर्ली सी लिंक से 28 साल के बैंक कर्मचारी ने कूदकर की आत्महत्या... 3 महीने पहले हुआ था ब्रेकअप

28 year old bank employee commits suicide by jumping from Bandra Worli Sea Link... had a breakup 3 months ago

बांद्रा वर्ली सी लिंक से 28 साल के बैंक कर्मचारी ने कूदकर की आत्महत्या... 3 महीने पहले हुआ था ब्रेकअप

आत्महत्या करने वाला शख्स एक निजी बैंक का कर्मचारी था। वर्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश सिंह (28) नाम के शख्स ने शुक्रवार रात 8 बजे बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर आत्महत्या कर ली।

मुंबई : 28 साल के एक शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला शख्स एक निजी बैंक का कर्मचारी था। वर्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश सिंह (28) नाम के शख्स ने शुक्रवार रात 8 बजे बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि सिंह को बीकेसी से परेल के लिए टैक्सी लेनी थी लेकिन उन्होंने ड्राइवर से वर्ली सी लिंक लेने के लिए कहा। जब टैक्सी सी लिंक पर पहुंची तो सिंह मोबाइल पर बात करने लगा और अचानक कहा कि उसका मोबाइल गिर गया है और उसे टैक्सी के किनारे रख दिया।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

ड्राइवर ने टैक्सी को सी लिंक पर एक तरफ खड़ा कर दिया, जिसके बाद सिंह टैक्सी से उतर गए और समुद्र में कूद गए. सिंह के कूदते ही चालक ने इसकी सूचना टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों को दी। जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

सूचना मिलते ही वर्ली पुलिस टीम ने पुलिस नाव, फायर ब्रिगेड और स्थानीय मछुआरों की नाव की मदद से समुद्र में कूदे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। खोजते समय, सिंह पानी में पाए गए और उन्हें बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भर्ती करने से पहले उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश सिंह अपने माता-पिता के साथ परेल में रहता था और उसकी दो बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। सिंह रात करीब 8 बजे समुद्र में कूद गए थे और रात 11.45 बजे उन्हें खोजा गया। सिंह की पहचान उसकी जेब से मिले आईडी कार्ड से हुई।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

पुलिस को दिए बयान में टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही टैक्सी सी लिंक पर पहुंची, सिंह मोबाइल पर किसी से बात करने लगे और इसी दौरान उन्होंने मोबाइल गिरने की बात कही। सिंह के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया है कि उसका एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और तीन महीने पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया।