सस्ती डील के बहाने व्यापारी को बुलाकर बंधक बनाकर लूटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

6 accused who called a businessman on the pretext of a cheap deal and took him hostage and robbed him, arrested

सस्ती डील के बहाने व्यापारी को बुलाकर बंधक बनाकर लूटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

सस्ती डील के बहाने पेपर मेन्युफैक्चरिंग व्यापारी को मुंबई से बुलाकर हथीन उपमंडल के गांव गहलब में बंधक बनाने और सात लाख रुपये आरटीजीएस करवाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन लाख 90 हजार रुपये नकद, दो गाड़ियां, एक पिस्टल, 11 कारतूस, तीन मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किए हैं। हथीन एवीटी स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि इंडिया मार्ट एप में कागज बेचने का विज्ञापन देखने के बाद मुंबई (वेस्ट) स्थित घाटकोपर के किरोल रोड निवासी हितेश भगवानजी ने फोन किया।

मुंबई  : सस्ती डील के बहाने पेपर मेन्युफैक्चरिंग व्यापारी को मुंबई से बुलाकर हथीन उपमंडल के गांव गहलब में बंधक बनाने और सात लाख रुपये आरटीजीएस करवाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन लाख 90 हजार रुपये नकद, दो गाड़ियां, एक पिस्टल, 11 कारतूस, तीन मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किए हैं। हथीन एवीटी स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि इंडिया मार्ट एप में कागज बेचने का विज्ञापन देखने के बाद मुंबई (वेस्ट) स्थित घाटकोपर के किरोल रोड निवासी हितेश भगवानजी ने फोन किया।

डील होने पर माल दिखाने के बहाने हितेश अपने सेल्समैन के साथ बीती 28 अगस्त को मुंबई से दिल्ली आया। दिल्ली से झांसा देकर गुरुग्राम बुला लिया और वहां से अपहरण कर गहलब गांव में लाकर बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर 13 हजार 900 रुपये, दो मोबाइल फोन, गोल्ड चेन और सात लाख रुपये आरटीजीएस करवा लिए।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

इंस्पेंक्टर विश्व गौरव के अनुसार इस मामले में गांव गहलब निवासी राजाराम, न्यू कालोनी पलवल निवासी नरवीर, रूपडाका निवासी हारिश और गांव धीरनकी निवासी जाहिद को अरेस्ट किया गया है।  पूछताछ के दौरान राहुल को भी अरेस्ट किया गया।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया