शख्‍स ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक फ्लाईओवर पर की आत्महत्या 

Man commits suicide on flyover in Bandra Kurla complex

शख्‍स ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक फ्लाईओवर पर की आत्महत्या 

जालना के एक व्यक्ति ने गुरुवार तड़के मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए दबाव बनाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक फ्लाईओवर से लटककर आत्महत्या कर ली। कार्यकर्ताओं और पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक कार्यकर्ता ने कहा, उस व्यक्ति की पहचान जालना के अंबाद गांव के 35 वर्षीय सुनील बाबूराव कावले के रूप में की गई है, जो उस स्थान के करीब है जहां से समुदाय के नए आइकन मनोज जारांगे-पाटिल भी रहते हैं।

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

वहां पहुंची पुलिस टीम ने उसके सामान से एक मोबाइल और एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया, इसमें उसने अपने जीवन को समाप्त करने के फैसले के लिए सभी से माफी मांगी है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कावले मंगलवार देर रात जालना से छत्रपति संभाजीनगर होते हुए यहां पहुंचे और कल रात वह बांद्रा पूर्व में फ्लाईओवर पर एक स्थान पर गए और फांसी लगा ली।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक वीरेंद्र पवार और विनोद पाटिल ने कावले की मौत पर दुख व्यक्त किया और समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे निराश न हों और आरक्षण की लड़ाई को बीच में छोड़कर आत्महत्या जैसे चरम कदम न उठाएं।

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

पवार ने कहा,“यह बहुत दुखद घटनाक्रम है। हमने अपने कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए घटनास्थल पर भेजा है और जालना में उनके परिवार के सदस्यों का विवरण भी एकत्र किया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह क्या काम कर रहा था और किन कारणों से उसे अपना जीवन समाप्त करने के लिए उकसाया गया होगा।”

कावले के शव को शव परीक्षण के लिए सायन अस्पताल भेज दिया गया है। उनके परिवार को भी सूचित कर‍ दिया गया हैै।

 

Tags: