भिवंडी में खराब सड़कें बन रही विवाद का कारण,रोजाना घट रही घटनाएं
Bad roads are becoming the cause of controversy in Bhiwandi, incidents are happening daily.
मुस्तकीम खान
भिवंडी में खराब सड़कें बन रही विवाद का कारण,रोजाना घट रही घटनाएं।
गढ्ढे के कारण टेंपो से लगे धक्के के बाद तीन लोगों ने चालक को पीटकर किया घायल।
भिवंडी की ऊबड़खाबड़ व बारिश के कारण गढ्ढों में तब्दील सड़के इन दिनों विवाद का कारण बन रही है।जिसके कारण शहर में जहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं इस कारण वाद विवाद भी बढ़ रहे है।स्थानीय बंजार पट्टी नाके के पास टेंपो का झटका लगने के कारण सड़क पर पैदल चल रहें 3 लोगों ने मिलकर चालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के गायत्रीनगर निवासी टेम्पो ड्राइवर सागर हरि कोटे (26)शुक्रवार 29 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रांसपोर्ट के काम के लिए मालिक से पैसे लेने के लिए नदीनाका इलाके में जा रहा था।जैसे ही वह मेट्रो होटल फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था तभी सड़क के गढ्ढे के कारण सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को टेम्पो का साइड से झटका लग गया।तभी उसके दो दोस्तों ने टेम्पो चालक ओमकार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे ओमकार की आंख के नीचे और नाक पर गंभीर चोट लग गई इतना ही नहीं तीनों साथियो ने उसके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से उसकी जम कर पिटाई करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच घायल ड्राइवर को इलाज के लिए ठाणे के कलवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर निजामपुर पुलिस ने घायल टेंपो चालक की शिकायत पर ओमकार दराडे, सोमनाथ दुधाले सहित तीन लोगों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया है।इससे पहले 20 सितंबर को कनेरी इलाके में बाइक द्वारा सड़क का कीचड़युक्त पानी रास्ते पर जा रहे लोगो पर पड़ने के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी।जिसमे कई लोग घायल हुए थे।इस मामले में पुलिस ने दोनो गुटो के एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया था।जबकि नवी बस्ती इलाके में इसी कारण एक बाइक का धक्का दूसरे बाइक में लगाने से एक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।जब की खराब सड़कों के कारण रोजाना मारपीट की घटनाएं घट रही है। पीआरपी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्दुल गनी खान ने इसका जिम्मेदारी मनपा पर लगाया है।उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने के कारण रोजाना दुर्घटनाएं व मारपीट हो रही है।


