जुहू समुद्र तट पर सफाई करते नजर आए अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर

Actors Rajkumar Rao and Manushi Chhillar seen cleaning Juhu beach

जुहू समुद्र तट पर सफाई करते नजर आए अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर

 

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) आयुक्त इकबाल सिंह चहल, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर ने मुंबई में जुहू समुद्र तट पर सफाई अभियान में भाग लिया. इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आज क्लीनथॉन 2.0 की फिर से शुरुआत हुई है और इसमें लोग भी हिस्सा ले रहे हैं और सफाई कर रहे हैं. इसमें BMC कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, नेता और कलाकारों ने हिस्सा लिया है. हमें ध्यान रखना है कि एक ही पृथ्वी है और अगली पीढ़ी के लिए एक सुंदर धरती देना हमारा ही दायित्व है.

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

मुंबई के जुहू बीच पर आयोजित क्लीनथॉन 2.0 में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक प्यारी पहल है, हम सभी बहुत खुशी के साथ इस शहर में त्योहार मनाते हैं इसलिए यहां आकर इसे साफ करना हमारी जिम्मेदारी है. मुझे बहुत ख़ुशी है कि इतने सारे लोग आए, इससे पता चलता है वे साफ़-सफ़ाई में कितना विश्वास रखते हैं. मुंबई के जुहू बीच पर आयोजित क्लीनथॉन 2.0 में फिल्मी कलाकारों ने शिरकत की. अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, "बहुत मजा आ रहा है, मुझे उम्मीद है कि इसका अगला चरण जल्द ही आएगा.

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

Mumbai: जुहू समुद्र तट पर सफाई करते नजर आए अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर, देखें वीडियो यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

Tags: