सेक्सॉर्टशन रैकेट, यहां मिली फरार मॉडल की लोकेशन

Sextortion racket, location of absconding model found here

सेक्सॉर्टशन रैकेट, यहां मिली फरार मॉडल की लोकेशन

 

मुंबई। मुंबई में एक मॉडल ने 50 से ज्यादा लोगों को हुश्न के जाल में फंसाकर सेक्स वीडियो बना लिया। जानकारी के मुताबिक महिला लोगों को अपने घर बुलाती थी और उनके साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। बाद में इस वीडियो के जरिए इन लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था और शुरू होता था वसूली का खेल। बताया जाता है कि उसने करीब 35 लाख रुपए वसूले थे। इस सेक्सॉर्टशन गैंग का खुलासा हाल ही में कर्नाटक पुलिस ने किया है। मामला तब जानकारी में आया जब एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने बताया कि महिला का नाम नेहा उर्फ मेहर है। मेहर के साथ पीड़ित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर जुड़ा था। इसके बाद दोनों वॉट्सऐप पर भी बातचीत करने लगे। इसी दौरान महिला ने बताया कि उसका पति दुबई में काम करता है। इसके बाद महिला ने उस व्यक्ति के साथ सेक्स संबंध बनाने की इच्छा जताई। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला ने उसके साथ अपनी फोटो और पता भी शेयर किया।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

पीड़ित के मुताबिक तीन मार्च को करीब 3 बजकर 30 मिनट पर वह मेहर के घर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि जब वह महिला के साथ बेडरूम में था तभी तीन लोग अंदर आए। उन लोगों ने उनसे पूछा कि वह यहां किसलिए आया है। इसके बाद उन सभी ने पीड़ित को पीटना शुरू दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक पीटने के बाद इन लोगों ने उससे तीन लाख रुपए मांगे। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे नंगा करके गलियों में घुमाएंगे। इसके बाद मस्जिद ले जाकर खतना करके मेहर से उसका निकाह करा देंगे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने मोबाइल नंबर से 21,500 रुपए ट्रांसफर की।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद गैंग ने उसे रात करीब आठ बजे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद उससे कहा गया कि क्रेडिट कार्ड से 2.5 लाख रुपए ट्रांसफर करे। इस पर उसने कहा कि मेरा क्रेडिट कार्ड घर पर है। उसने आरोपियों से कहा कि मेरे साथ घर चलिए, वहां पर मैं पेमेंट कर दूंगा। घर आने के दौरान रास्ते में वह चकमा देकर गैंग के चंगुल से निकल भागा। पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि सेक्सॉर्टशन रैकेट ने 50 लोगों को अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके 35 लाख से अधिक की वसूली की गई। फिलहाल पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मेहर की लोकेशन मुंबई में मिली है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

Tags: