मैकडॉनल्ड्स ने मुंबई में पहला 'ड्राइव थ्रू' रेस्तरां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खोला

मैकडॉनल्ड्स ने मुंबई में पहला 'ड्राइव थ्रू' रेस्तरां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खोला

McDonald's opens first 'drive thru' restaurant at Mumbai international airport

 

खाद्य श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को एक नया आउटलेट खोला। कंपनी का दावा है कि हवाई अड्ड पर यह देश का पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ हैं। ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ में एक खिड़की के माध्यम से सेवाएं दी जाती हैं। लोगों को सामान लेने के लिए गाड़ी से उतरने की जरूरत नहीं होती। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम व दक्षिण) द्वारा खोला गया आउटलेट शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह चौबीसों घंटे खुले रहने वाला मैकडॉनल्ड्स का शहर में पहला रेस्तरां होगा।

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

हवाई अड्डे पर स्थित यह रेस्तरां 3,000 वर्गफुट में फैला है। इसमें एक मैककैफे, एक भोजनालय क्षेत्र और एक टेकअवे काउंटर है। बयान के अनुसार, लोगों के लिए आउटलेट के पास एक अलग मार्ग (ड्राइव-थ्रू लेन) बनाया गया है जहां से वे बिना वाहन से उतरे अपना आर्डर दे सकते हैं। इसके साथ ही अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर मैकडॉनल्ड्स की तीन दुकानें हो गई हैं।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

Tags: