RPF जवान ने ASI को गोली मारी, दूसरे डिब्बे में 3 पैसेंजर्स को शूट किया

RPF जवान ने ASI को गोली मारी, दूसरे डिब्बे में 3 पैसेंजर्स को शूट किया

 

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में सोमवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरे डिब्बे में गया और 3 पैसेंजर्स को भी शूट कर दिया।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

घटना के वक्त ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी। फायरिंग पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच बी-5 में हुई। जवान को उसकी राइफल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे ASI और कॉन्स्टेबल

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

RPF के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 5 बजकर 23 मिनट पर हुई। आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी और ASI टीका राम मीणा एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे। चेतन ने टीका राम पर फायरिंग के बाद 3 और यात्रियों को गोली मारी।

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद वो दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से उतर कर भाग गया था। गिरफ्तारी के बाद जवान को पूछताछ के लिए बोरीवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पूछताछ के बाद फायरिंग की वजह का पता चलेगा।

Tags: