जिंदा नहीं बचूंगा, बहुत मारा है... 16 साल के लड़के ने रची खुद के अपहरण की ऐसी झूठी कहानी कि उड़ जाएंगे होश
16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...
मुंबई से एक 16 साल का लड़का लापता हो गया। उसके मोबाइल से पिता के फोन पर वॉइस मेसेज आया कि वह किडनैप हो गया है। मुंबई पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। वह बेंगलुरु भाग गया था।
मालवणी के एक 45 वर्षीय शख्स के मोबाइल पर मेसेज आया। आधी रात को आए मेसेज को उन्होंने इग्नोर किया। कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक लगातार कई मेसेज आए। लगातार फोन के मेसेज की टोन सुनकर वह जाग उठे। उन्होंने नींद में फोन उठाकर देखा तो नींद हवा हो गई। उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। यह मेसेज उनके बेटे की तरफ से था। वॉइस मेसेज को सुनते ही वह घबरा गए। मेसेज से पता चला कि रात को जिस बेटे को उन्होंने सुलाया था, वह किडनैप हो चुका था। बेटे के लापता होन की खबर पर वह घबरा गए। पत्नी को फोन करके जगाया। लड़के को आधी रात ही ढूंढने निकल पड़े। रातभर उसे ढूंढा और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस भी एक्टिव हुई और 16 साल के लड़के की तलाश शुरू कर दी। जब बच्चे के अपहरण की कहानी सामने आई तो बच्चे के पैरंट्स ही नहीं पुलिस के होश भी फाख्ता हो गए...16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...
.jpg)
मोबाइल के मेसेज में था, 'बहुत मारा है...रात को 1.30 बजे तक बांध के मुझे बहुत मारा है। हमको ढूंढने की कोशिश न करें...हम फंस गए हैं बुरी तरह से। जिंदा बचे तो ठीक...वरना कोई उम्मीद मत रखिएगा। जब पुलिस ने बेंगलुरु में उसका पता लगाया, तो पता चला कि लड़के ने एक कहानी बनाई थी क्योंकि वह अपने माता-पिता के लगातार झगड़ों से तंग आ गया था...16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...
तीसरी कक्षा पास करने वाला लड़का अपनी मां के साथ यूपी में रहता था। दो महीने पहले, वह अपने दर्जी पिता के साथ मुंबई आ गया था। यह यहीं रह रहा था।
12 जून को, युवक सुबह करीब 9.30 बजे अपने पिता को यह बताकर घर से निकल गया कि वह बाहर जा रहा है। उनके पिता ने उनके लौटने का इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ....16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...
आखिरकार, उसके पिता ने आस-पड़ोस में पूछताछ करना शुरू कर दिया। 19 जून को लगभग 2.45 बजे, उसके पिता व्हाट्सएप पर लड़के ने हिंदी में चार ऑडियो मेसेज भेजे। इसे सुनकर पिता डर गए। बेटे का मेसेज सुनने के बाद पिता को अनिष्ट की आशंका थी। चूंकि लड़का नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार अपहरण का मामला दर्ज किया...16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...
मालवानी पुलिस स्टेशन के गुमशुदा व्यक्ति सेल के उप-निरीक्षक राजश्री पटले और कांस्टेबल सोनाली पवार ने लड़के के दोस्तों से पूछताछ की। लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया। युवक का फोन बंद था। दो महिला पुलिसकर्मियों के कुछ पूछताछ के बाद, अंततः उसके एक दोस्त ने अपना मुंह खोला। उसके दोस्त ने कहा कि लड़का अपने माता-पिता के बीच फोन पर लगातार होने वाले झगड़ों से थक गया था और दूर जाना चाहता था। दोस्त ने कहा कि युवक ने बेंगलुरु में एक परिचित के पास जाने का जिक्र किया था....16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...
पुलिस टीम ने लड़के के पिता से परिचित का फोन नंबर लिया और बेंगलुरु में फोन मिलाया। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले लड़के से फोन पर बात हुई थी और सब कुछ ठीक लग रहा था। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नाबालिग का गायब होना गंभीर मामला है। बाद में, परिचित ने स्वीकार किया कि लड़के ने बेंगलुरु में उसके साथ था। लड़के को वापस मुंबई लाया गया और उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया जाएगा....16-year-old boy created such a false story of his own kidnapping that will blow your mind...


