पश्चिम बंगाल में रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे हालात! बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप

BJP Leader said that there is Russia-Ukraine like war situation in West Bengal...

पश्चिम बंगाल में रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे हालात! बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में जारी पंचायत चुनावों के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल भड़क उठीं। उन्होंने हालात की तुलना रूस-यूक्रेन युद्ध से कर दी।

पश्चिम बंगाल बीजेपी की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने पंचायत चुनावों के लिए नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने हालात की तुलना रूस-यूक्रेन युद्ध से कर दी है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अगर सूबे में केंद्रीय बल नहीं भेजे गए तो खून खराबा होगा...BJP Leader said that there is Russia-Ukraine like war situation in West Bengal...

west-bengal-bjp-leader-1686820973

Read More पटना : चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन छोड़ा, पीके की जन सुराज में शामिल हुए

 विपक्ष के नेताओं के साथ मारपीट का आरोप

दरअसल अग्निमित्रा पॉल का यह बयान पंचायत चुनावों के नामांकन के दौरान हुई हिंसा के बाद आया है। अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं के साथ मारपीट की जा रही है।(BJP Leader said that there is Russia-Ukraine like war situation in West Bengal) उन्होने कहा कि हमें नामांकन के लिए केवल पांच से छह दिन मेल। किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ कोई चर्चा नहीं की गई। बिना परामर्श किए पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया गया। 

Read More ठाणे : भाजपा के लोकल नेता और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई; समझौते के बावजूद तनाव फिर से उभरा

नामांकन दाखिल करने से रोकने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और अन्य विपक्षी दल के लोगों को नामांकन दाखिल करने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं पर लोहे की रॉड से हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या यह रूस-यूक्रेन का युद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता के हालात हैं और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सीएम ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए...BJP Leader said that there is Russia-Ukraine like war situation in West Bengal...

Read More मुंबई : मालेगांव में मजबूरी, BJP ने उतारे चार मुस्लिम कैंडिडेट, सवाल पर क्या बोले रवींद्र चव्हाण?