मुंबई के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से रेप के बाद हत्या, जिस गार्ड पर शक, उसकी भी मिली लाश... गहराया राज
Mumbai: Girl student's body found in hostel, suspects commit suicide...
दक्षिण मुंबई के एक छात्रावास में छात्रा का न्यूड शव मिला। पीड़िता बांद्रा के एक नामी कॉलेज की छात्रा थी और वह मरीन ड्राइव पर सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहती थी। सुरक्षा गार्ड पर उसके रेप का शक है, वहीं सुरक्षा गार्ड का शव भी पुलिस को मिला है।
मुंबई: यह खबर आपको हिला देगी, डरा देगी और उलझन में डाल देगी। माता-पिता बच्चियों को पढ़ने भेजते हैं और छात्रावास को सुरक्षित मानकर उन्हें वहां रखते हैं लेकिन गर्ल्स हॉस्टल भी सेफ नहीं हैं। मुंबई के गर्ल्स हॉस्टल से एक ऐसी ही डरा देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 18 साल की छात्रा का रेप हुआ। रेप के बाद उसकी हत्या भी कर दी गई। छात्रा के रेप और हत्या का शक हॉस्टल के गार्ड पर है क्योंकि घटना के बाद से वह फरार था। हालांकि गार्ड का शव भी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर बरामद किया है। मामला दक्षिण मुंबई का है। इस मामले में एक और हैरान कर देने वाला तथ्य है कि यह हॉस्टल कोई प्राइवेज नहीं बल्कि सरकारी छात्रावास था। इस केस में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या गार्ड ने छात्रा का रेप करके हत्या की? अगर गार्ड ने ऐसा किया तो गार्ड की हत्या किसने की? हालांकि पुलिस मानकर चल रही है कि गार्ड ने छात्रा के रेप और हत्या के बाद प्रश्चित में आकर आत्महत्या की है....Girl student's body found in hostel....
चौथी मंजिल के कमरे में रह रही 18 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में संदिग्ध, प्रकाश कनौजिया ने आत्महत्या कर ली है। प्रकाश हॉस्टल में एक सुरक्षा गार्ड और धोबी का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि प्रकाश का शव चर्नी रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया और उसके पिता ने उसकी पहचान की। सीसीटीवी फुटेज में कनौजिया (35) को आखिरी बार सुबह 4.55 बजे हॉस्टल से निकलते हुए देखा गया था। पुलिस का मानना है कि चौथी मंजिल पर अकेली रहने वाली लड़की की मंगलवार तड़के हत्या कर दी गई।
अकोला की रहने वाली यह लड़की अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। वह बांद्रा के पॉलिटेक्निक में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंडे ने कहा कि स्थानीय पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है....Girl student's body found in hostel....
पुलिस सूत्रों ने कहा कि छात्रावास के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को सबसे पहले लड़की का शव उसके कमरे की खिड़की से देखा। वह दो बिस्तरों के बीच फर्श पर नंगी पड़ी थी। कमरा बाहर से बंद था। छात्रावास प्रशासन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कलिना के फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने ताला तोड़ा, कमरा खोला और अपराध स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कहा कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके शव के पास दुपट्टा मिला था....Girl student's body found in hostel....
छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रात 8.15 बजे जेजे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात 11.30 बजे हॉस्टल के एक साथी ने छात्रा से आखिरी बार बात की थी। सहेली ने बताया कि उसने छात्रा से कहा था कि वह उसके कमरे में आ जाए क्योंकि चौथी मंजिल पर वह अकेली थी लेकिन उसने इनकार क दिया और कहा कि उसे अकेले कमरे में ही रहना अच्छा लगता है।
अधिकांश छात्राएं छुट्टी मनाने घर गईं
वर्तमान में, छात्रावास में केवल 40-50 लड़कियां हैं, जिनमें पीड़िता की रूममेट सहित कई लड़कियां छुट्टी मनाने के लिए घर लौट आई हैं। ग्राउंड प्लस पांच मंजिला छात्रावास में कनौजिया सहित तीन सुरक्षा गार्ड हैं। पुलिस ने कनौजिया का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे उसने छात्रावास परिसर में छोड़ दिया था।
Comment List