लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का जमघट, अशोक चव्हाण बोले- सकारात्मक माहौल में होगा सीटों का बंटवारा

Congress gathering before the Lok Sabha elections...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का जमघट, अशोक चव्हाण बोले- सकारात्मक माहौल में होगा सीटों का बंटवारा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। राज्य की 48 लोकसभा सीटों की समीक्षा करने के लिए राज्य कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को मुंबई में शुरू हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, सभी पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए जीत की क्षमता एक महत्वपूर्ण कारक होगी...Congress gathering before the Lok Sabha elections......

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय संगठन है और पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर वह राज्य में कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, इस पर फैसला करेगी। उन्होंने आगे कहा कि महाविकास अघाड़ी सहयोगी  कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक माहौल में होगी...Congress gathering before the Lok Sabha elections...

Read More मुंबई: गर्भवती महिला की मौत  के बाद जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा

02_06_2023-ashok_23430378

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के बाद देश में दूसरी सबसे बड़ी 48 लोकसभा सीटों की समीक्षा करने के लिए राज्य कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को मुंबई में शुरू हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी इस सभी सीटों पर अपनी स्थिति की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा, " हम सभी राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे और इस दौरान इन निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं से बात भी करेंगे।

Read More पुणे : 20 से ज्यादा आपराधिक मामले के आरोपी टिपू पठान को हथकड़ी लगाकर परेड 

पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी की बैठक के पहले दिन 24 लोकसभा सीटों पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि इस बैठक में सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, धुले, नंदुरबार, जलगांव, रावेर, अहमदनगर, शिरडी, नासिक, डिंडोरी (सभी उत्तरी महाराष्ट्र), बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वाशिम, गढ़चिरौली, चिमूर, चंद्रपुर के नेता , भंडारा-गोंदिया, वर्धा, नागपुर, रामटेक (सभी विदर्भ) और लातूर (मराठवाड़ा) के नेता बैठक में भाग ले रहे हैं....Congress gathering before the Lok Sabha elections...

Read More पुणे: वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दिवंगत गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर और उनके परिवार पर निशाना साधा