‘पहलवानों के आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों?’ मुंबई यूथ कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

‘पहलवानों के आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों?’ मुंबई यूथ कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने महिला पहलवानों के प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधने के लिए सचिन तेंदुलकर की खिंचाई की है. पोस्टर और बैनर लगाकर महान बल्लेबाज से पूछा गया है कि क्रिकेट के भगवान के अंदर का इंसान कहां खो गया?

महिला पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों? मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने यह सवाल पोस्टर लगाकर पूछा है. ये पोस्टर वायरल हो रहा है. राजधानी दिल्ली में देश के पदक विजेता महिला पहलवान यौन शोषण के विरोध में आंदोलन कर रही हैं. वे ब्रिज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की भूमिका को लेकरकांग्रेस ने सीधे सचिन तेंदुलकर से सवाल कर दिया है और उनसे पूछा है कि उन्होंने अब तक इस पर कोई राय क्यों नहीं दी...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

Fxd84TRaIAAtFU7

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

कुछ दिनों पहले पहलवान विनेश फोगट ने भी भारत के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से समर्थन ना मिलने पर खेद जताया था. महिला पहलवानों के पक्ष में देश की कई विपक्षी पार्टियां सामने आई हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इन महिला पहलवानों को काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन देश के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचा गया है. मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने इसलिए सचिन तेंदुलकर की ओर लक्ष्य करते हुए बैनर्स लगाए हैं, जो सोशल मीडिय में वायरल हो रहे हैं...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

इन पोस्टरों और बैनरों के जरिए सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा गया है,’ कोई राय नहीं रखने वाले भारतरत्न सचिन तेंदुलकर जी, भारत के आंतरिक मुद्दों पर आप मुंह सी कर क्यों बैठ गए? किसान आंदोलन पर बोलने वाली विदेशी महिला खिलाड़ी को आपने जवाब दिया था कि देश के आंतरिक मामलों पर नाक न घुसाएं. पर आज सचिन आपका देशप्रेम कहां चला गया? आप सीबीआई- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे के डर से दबाव में आ गए क्या? ‘

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

सचिन की ओर इंगित करते हुए पोस्टर में यह भी लिखा है कि आप क्रिकेट के भगवान समझे जाते हैं. भारत रत्न भी हैं. खेल जगत से कुछ महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं. ऐसे में आपकी वो इंसानियत अब कहीं क्यों नहीं दिखाई दे रही?

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

सचिन तेंदुलकर की चुप्पी पर जब संजय राउत से पूछा गया सवाल तो वे आंय, बांय, शांय करने लगे. उन्होंने कहा कि इस पर स्टैंड प्रधानमंत्री को लेना चाहिए. केंद्र सरकार को स्टैंड लेना चाहिए. महाराष्ट्र में ठीक है, हर एक ने अपनी-अपनी भूमिका तय की है. महिला पहलवानों को इंसाफ मिले, यह सबकी राय है. केंद्र सरकार उन्हें न्याय देने से इनकार कर रही है. इस तरह संजय राउत सचिन तेंदुलकर पर कुछ भी कहना टाल गए....Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

Related Posts