भाईंदर इलाके में होटल में चल रहे वैश्याव्यवसाय का पर्दाफाश...

Prostitution business running in hotel in Bhayander area exposed...

भाईंदर इलाके में होटल में चल रहे वैश्याव्यवसाय का पर्दाफाश...

भाईंदर इलाके में स्थित उत्तन के एक होटल में चल रहे वैश्याव्यवसाय का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में होटल का मालिक, मैनेजर और वेटर शामिल है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई : मुंबई से सटे हुए भाईंदर इलाके में स्थित उत्तन के एक होटल में चल रहे वैश्याव्यवसाय का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में होटल का मालिक, मैनेजर और वेटर शामिल है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी होटल में आनेवाले व्यक्तियों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे जो कानून के हिसाब से अपराध है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तम इलाके में मैक्स वेलकम हॉलीडे हाउस गेस्ट हाउस नामक होटल में वेश्यावृत्ति का व्यवसाय धड़ल्ले से चल रहा है।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

जिसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर खबर पक्की होने की पुष्टि की और फिर ग्राहक को होटल में भेजा, बातचीत के बाद नकली ग्राहक को मोबाइल पर लड़कियों का फोटो दिखाया गया। इसके बाद जिस लड़की को पसंद किया गया उसे होटल में काम करने वाले व्यक्ति ने बुला लिया।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

जिसके लिए उनसे पैसे भी लिए गए। जैसे ही भेजे गए नकली ग्राहक ने पुलिस को पैसे लिए जाने का संकेत दिया, तभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने होटल पर छापेमारी कर दी। जिसमें लड़की आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि न्यू पूरा वेश्यावृत्ति का व्यवसाय मालिक और मैनेजर के साथ घाट से ही चलता था इसलिए पुलिस ने होटल के मालिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम मैक्सवेल मार्शल डिसूजा (मालिक), नेविल जेरोम डिसूजा (जनरल मैनेजर), विजय कालेश्वर (मैनेजर), रामलाल उर्फ कुबरु महतो, मेघलाल महतो, अशोक कुमार सिंह और हेमलाल विरो महतो नामक वेटर को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति होटल में जाता था और वहां मौजूद वेटर और मैनेजर से लड़की उपलब्ध कराने की मांग करता था, तब आरोपी पहले लड़कियों का फोटो ग्राहकों को दिखाता था। इसके बाद जो लड़की पसंद होती थी उसे बुला लिया जाता था। कमरे का भाड़ा और लड़की के लिए जो मूल्य तय किया गया है, वह पूरा पैसा होटल में ही जमा कर लिया जाता था। जिसके बाद लड़की को उस कस्टमर के साथ भेज दिया जाता था।

जब कोई ग्राहक होटल में पहुंचता और लड़की की मांग करता था। तब यहां उपलब्ध कराई जाने वाली लड़कियों की फोटो वेटरों के पास होती थी। वेटर वही फोटो दिखा कर लड़कियों का चयन करवाते थे और फिर पसंद आने पर उसका रेट तय किया जाता था। रेट तय होने के बाद फिर उस लड़की को फोन कर बुलाया जाता था।

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया