नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में दो बांग्लादेशी सहित 1 एजेंट गिरफ्तार...
One agent including two Bangladeshi arrested in Navi Mumbai's Koparkhairane area...
कोपरखैरने इलाके में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, साथ ही इस मामले में फर्जी तरीके से आधार और पैन कार्ड बनाने वाला एक एजेंट की भी गिरफ्तारी हुई है. इस एजेंट के पास से 109 फर्जी पैन कार्ड, 11 फर्जी आधार कार्ड के साथ मनपा का फर्जी रबर स्टांप भी जब्त किया गया है।
नवी मुंबई। नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, साथ ही इस मामले में फर्जी तरीके से आधार और पैन कार्ड बनाने वाला एक एजेंट की भी गिरफ्तारी हुई है. इस एजेंट के पास से 109 फर्जी पैन कार्ड, 11 फर्जी आधार कार्ड के साथ मनपा का फर्जी रबर स्टांप भी जब्त किया गया है। बताया जाता है कि नवी मुंबई पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी सेल को सूचना मिली कि दो बांग्लादेशी नागरिक कोपरखैरने सेक्टर-1 में पार्वती प्रोविजन के पास अवैध रूप से रह रहे हैं.
इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने कोपरखैरने सेक्टर-1 में पार्वती प्रोविजन के पास रहने वाले दुल्लू प्रधान व फिरदौस शिकदार को हिरासत में लिया है. पुलिस जांच में दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड भी मिला। पुलिस ने इस मामले में एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि एजेंट के मनपा और पार्षद का फर्जी रबर स्टांप लगाकर निवासी प्रमाण पत्र जारी कर रहा था।


