मनपा में 5 हजार 575 'आशा' सेविकाओं की भर्ती...

Recruitment of 5 thousand 575 'Asha' maids in Manpa...

मनपा में 5 हजार 575 'आशा' सेविकाओं की भर्ती...

मनपा 5 हजार 575 'आशा' सेविकाओं की भर्ती करने जा रही है. आशा सेविका घर-घर जाकर मुंबईकरों के स्वास्थ्य की जानकारी इकठ्ठा करेंगी और जरूरतमंदों को आवश्यक उपचार सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन करेंगी।आशा' सेविका स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता पैदा करने का काम करेगी। मनपा इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो कि ठेका पद्धति पर भर्ती  की जाएगी। आशा सेविकाओं  को प्रति माह 6,000 रुपये और कार्य-आधारित आधार पर मानधन दिया जाएगा।

मुंबई : मनपा 5 हजार 575 'आशा' सेविकाओं की भर्ती करने जा रही है. आशा सेविका घर-घर जाकर मुंबईकरों के स्वास्थ्य की जानकारी इकठ्ठा करेंगी और जरूरतमंदों को आवश्यक उपचार सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन करेंगी।आशा' सेविका स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता पैदा करने का काम करेगी। मनपा इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो कि ठेका पद्धति पर भर्ती  की जाएगी। आशा सेविकाओं  को प्रति माह 6,000 रुपये और कार्य-आधारित आधार पर मानधन दिया जाएगा। मनपा ने मुंबई की जनता को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  कई तरह का उपाय किए जाते रहते है। मनपा हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे दवाखाना के माध्यम से लोगो के घरो के पास दवाखाना उपलब्ध करा रही  है।

जिसका मुख्य उद्देश्य  लोगो को  स्वास्थ्य सेवाएं उनके घरों के करीब और आसानी से मिल सकें। मनपा अब आशा' सेविकाओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जांच करना।  मनपा द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी देना और उन्हें किसी तरह की बीमारी को अपने पास न रखकर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाएगी। लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसी लिए  'आशा' सेविकाओं  की भर्ती किए जाने की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने दी।

250 परिवारों के लिए एक आशा सेविका - वर्तमान में लगभग 1 हजार 088 आशा सेविकाएं तथा 2 हजार 800 आरोग्य सेविकाएं काम कर रही हैं। राष्ट्रीय मानकों के अनुसार और बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए 1000 से 1200 की आबादी और लगभग 250 परिवारों के लिए  एक आशा  सेविका की जरूरत है। जिसके चलते आशा सेविकाओं की जरूरत बढ़ गई है। -आशा सेविकाओं पर मुख्य रूप से  घर-घर जाकर सर्वे करने की जिम्मेदारी होगी. साथ ही नागरिकों में विभिन्न रोगों, गर्भवती माताओं एवं बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन,और महामारी  रोगों के संबंध में जागरूकता एवं उपायों की जानकारी देना होगा। 

- आशा महिला स्वयंसेवकों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक महिला उम्मीदवारों को साक्षर होना चाहिए और कम से कम 10वीं कक्षा तक शिक्षा पूरी की हो। मनपा वार्ड कार्यालयो के समीप रहने वाले महिला को प्रथमिकता दी जाएगी। मनपा के ए से लेकर टी वार्ड तक के सभी 24 वार्डो में एम ओ एच के माध्यम से भर्ती की जाएगी।  मनपा स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमरे ने कहा कि आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किये जायेंगे.

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा
2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने लड़ी गई 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं, जबकि अविभाजित शिवसेना ने...
डेढ़ साल में रिश्वत मामले में 27 पुलिसकर्मियों पर मामले दर्ज
कल्याण में सिर पर शराब की बोतल गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल...
डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर इंडिकेटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एक महिला लोकल से प्लेटफॉर्म पर गिरी
पालघर/ दहानू नाविक विनोद लक्ष्मण कोल की पाकिस्तान हिरासत में मौत... शव 29 अप्रैल को भारत आएगा
विदेशियों को मकान किराये पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई... तुलिंज पुलिस ने 25 मकान मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मुंबई में बे लगाम रिक्शा चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान... 2 हजार 189 पर दंडात्मक कार्रवाई

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media