उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान से हड़कंप, लड़कियों के अपहरण के 24 मामले दर्ज

Stirred by the statement of Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis, 24 cases of kidnapping of girls registered

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान से हड़कंप, लड़कियों के अपहरण के 24 मामले दर्ज

2021 में इस तरह के मामलों में 448 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विधान परिषद के सदस्य महादेव जानकर ने यह मामला उठाया था। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एनसीआरबी की 'क्राइम इन इंडिया-2021' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 405 मामलों में 418 महिलाओं का अपहरण किया गया था, जिसमें 363 नाबालिग लड़कियां थीं। यह मामला सामने आने के बाद से सियासी हड़कंप मचा हुआ है।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में एक हैरत भरी बात सामने आई है। जिसे खुद राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने स्वीकार किया है। महाराष्ट्र सरकार ने यह माना है कि राज्य में अब भी गरीब लड़कियों की खरीद-फरोख्त होती है। राजस्थान और गुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित गांवों में शादी के लिए एक से दो लाख रुपये में लड़कियों का सौदा होता है। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखित उत्तर में कहा कि इस साल जनवरी में शादी-ब्याह के लिए लड़कियों के अपहरण के 24 मामले दर्ज किए गए।

2021 में इस तरह के मामलों में 448 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विधान परिषद के सदस्य महादेव जानकर ने यह मामला उठाया था। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एनसीआरबी की 'क्राइम इन इंडिया-2021' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 405 मामलों में 418 महिलाओं का अपहरण किया गया था, जिसमें 363 नाबालिग लड़कियां थीं। यह मामला सामने आने के बाद से सियासी हड़कंप मचा हुआ है।

Read More मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक नया विवाद... बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर दिखाई सख्ती

21वीं सदी जब महिलाओं की साक्षरता और सुरक्षा पर इतना ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे माहौल में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। विधान परिषद के सदस्य विलास पोतनीस व सुनील शिंदे ने मुंबई से गायब हो रहीं लड़कियों के संबंध में सवाल पूछा। इस पर फडणवीस ने कहा कि 2022 में महिला अत्याचार के कुल 6133 मामले दर्ज किए गए। मुंबई से 1330 नाबालिग लड़कियां गायब हुईं, जिनमें 1097 तो मिल गईं, लेकिन 233 लड़कियों का अब तक पता नहीं चला है। 2022 में 18 साल से ज्यादा की 4437 महिलाएं गायब हुईं, जिनमें से 1398 का अता-पता नहीं चला।

Read More इगतपुरी के पास कामायनी एक्सप्रेस के इंजन में ब्रेक जाम होने के कारण धुआँ निकलने लगा

 

Read More मुंबई : विधायक आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक ही मंच के समर्थक आपस में भिड़े;