डेढ़ गुना महंगी साबित होनेवाली इस वर्ष की होली...

This year's Holi, which proved to be one and a half times more expensive...

डेढ़ गुना महंगी साबित होनेवाली इस वर्ष की होली...

पेट्रोल-डीजल के चढ़ते दाम पहले ही जनता को सांस लेने नहीं दे रहे थे, उस पर जीएसटी के नित नए स्लैब पब्लिक का दम घोंटने लगे हैं। रोटी से लेकर कपड़ा और कपड़े से लेकर मकान-दुकान और पकवान सब कुछ महंगाई की बरक से ढंके जा रहे हैं। पढ़ाई महंगी, यात्रा महंगी, उस पर बढ़ती बेरोजगारी इस होली को भी रंगहीन करने के लिए काफी नजर आ रही है। कुल मिलाकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछली होली की तुलना में इस वर्ष की होली डेढ़ गुना महंगी साबित होनेवाली है। तो संभलकर रंग उड़ाएं, संभलकर खुशियां मनाएं। क्योंकि इस बार की होली आपको आर्थिक तौर पर असुरक्षित कर सकती है।

पालघर : होली और दीपावली सनातन धर्मियों के जीवन में खुशियां लानेवाले त्योहार माने जाते हैं। कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष यह माना जा रहा था कि होली में लोगों को खुशियों की सौगात मिलेगी, महंगाई से सरकार कुछ राहत देगी और रोजगार के अवसरों की फुहार लगेगी। पर ऐसा हो न सका। होली सिर पर आ गई और जनता के सिर से महंगाई का बोझ उतर नहीं सका। ऐन होली से पहले सरकार ने घरेलू व वाणिज्यिक रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर दी।

पेट्रोल-डीजल के चढ़ते दाम पहले ही जनता को सांस लेने नहीं दे रहे थे, उस पर जीएसटी के नित नए स्लैब पब्लिक का दम घोंटने लगे हैं। रोटी से लेकर कपड़ा और कपड़े से लेकर मकान-दुकान और पकवान सब कुछ महंगाई की बरक से ढंके जा रहे हैं। पढ़ाई महंगी, यात्रा महंगी, उस पर बढ़ती बेरोजगारी इस होली को भी रंगहीन करने के लिए काफी नजर आ रही है। कुल मिलाकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछली होली की तुलना में इस वर्ष की होली डेढ़ गुना महंगी साबित होनेवाली है। तो संभलकर रंग उड़ाएं, संभलकर खुशियां मनाएं। क्योंकि इस बार की होली आपको आर्थिक तौर पर असुरक्षित कर सकती है।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण रंगों के त्योहार होली की रंगत फीकी पड़ती नजर आ रही है। पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल, जीएसटी आदि के कारण अनाज सहित दूसरी तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे थे। गर्मी के कारण सब्जियां समय से पहले पकने व सड़ने लगी हैं। इससे एक तरफ सब्जियों की आवक कम हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कीमतें पहले ही बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं। इसी दौरान होली से ठीक पहले केंद्र सरकार के मातहत आने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि करके होली के पकवानों को स्वादहीन बनाने का काम किया।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई