धोनी के बाद अब सौरव गांगुली पर बायोपिक

After Dhoni now biopic on Sourav Ganguly

धोनी के बाद अब सौरव गांगुली पर बायोपिक

After Dhoni now biopic on Sourav Ganguly

बेहतरीन निर्देशकों में शामिल हो चुके निर्देशक नीरज पांडे ने जब धोनी की जिन्दगी को परदे पर उतारा था तो उसकी सफलता को लेकर बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से आशान्वित था, कारण धोनी की लोकप्रियता। टीम इंडिया के कैप्टन कूल को लेकर दर्शकों में जो जुनून था वैसा किसी भी क्रिकेटर के लिए नहीं रहा। दर्शक धोनी की जिन्दगी को परदे पर देखने के लिए उतावला था। नीरज पांडे ने शिद्दत के साथ दर्शकों के सामने धोनी की कहानी रखी और सफलता प्राप्त की। अब ऐसा ही प्रयास टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली को लेकर किया जा रहा है।

सिने गलियारों में बहती हुई हवाओं का कहना है कि टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे। लम्बे समय से सौरव गांगुली पर फिल्म बनने के कयास लगाए जा रहे थे। प्राप्त समाचारों के अनुसार सौरव गांगुली ने फिल्म की स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा


ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोट्र्स के मुताबिक फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को फाइनल किया गया है। फिल्म की शेष स्टार कास्ट अभी तय करना बाकी है। फिल्म के दूसरे किरदारों में दो व्यक्तियों की भूमिका अहम् मानी जा रही है। पहली गांगुली की पत्नी की और दूसरी एम.एस. धोनी की, जिन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत को उन बुलंदियों पर पहुँचाने में सफलता प्राप्त की, जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल था। इसके साथ ही एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या निर्माता फिल्म में धोनी के किरदार को रखेंगे या फिर सिर्फ उन्हीं बातों का जिक्र किया जाएगा जिनमें सिर्फ और सिर्फ गांगुली की सफलता होगी। वैसे धोनी के किरदार के बिना गांगुली की बायोपिक पूरी नहीं हो सकती। गांगुली की इस बायोपिक में एम एस धोनी का किरदार कौन निभाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सौरव गांगुली की ये बायोपिक नेट वेस्ट सीरीज में गांगुली की परफॉर्मेंस और पत्नी डोना के साथ उनके रिश्तों पर फोकस करेगी। गौरतलब है कि 1983 के बाद गांगुली ही 2003 में इंडियन क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वल्र्ड कप के फाइनल में लेकर गए थे, वो ऐसा करने वाले पहले कप्तान थे। भले ही उस वक्त टीम इंडिया वो मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, लेकिन तब तक दादा अपनी नई टीम बनाने में कामयाब रहे। गांगुली की कैप्टटेंसी में कई युवा क्रिकेटर्स को मौका मिला।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

सौरव गांगुली को इंडियन टीम के सफल कैप्टन्स में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने नए और युवा खिलाडिय़ों को टीम में मौका दिया। वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, पार्थिव पटेल, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाडिय़ों को भी मौका दिया।

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

Tags:

Related Posts