मुंबई में बड़े अफसर की बेटी को बुलाकर की अश्लील हरकत... पुलिस ने किया अरेस्ट
Obscene act by calling the daughter of a senior officer in Mumbai... Police arrested
मुंबई में मंत्रालय में पदस्थ एक उच्चस्तरीय अफसर की बेटी को एक कार ड्राइवर ने एड्रेस पूछने के बहाने पास बुलाया. इसके बाद ड्राइवर उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा. जब यह घटना हुई, उस समय पीड़ित लड़की के मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी, इससे पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल अहमद गौस मोहम्मद रहीनी के रूप में की गई है.
मुंबई : मुंबई में मंत्रालय में पदस्थ एक उच्चस्तरीय अफसर की बेटी को एक कार ड्राइवर ने एड्रेस पूछने के बहाने पास बुलाया. इसके बाद ड्राइवर उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा. जब यह घटना हुई, उस समय पीड़ित लड़की के मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी, इससे पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल अहमद गौस मोहम्मद रहीनी के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि 6 जनवरी की रात 9 बजे पीड़ित लड़की हाजी अली से गुजर रही थी. उसी दौरान एक कार कंपनी में पिकअप और ड्रॉप का काम करने वाले ड्राइवर ने लड़की को पता पूछने के बहाने पास बुलाया. इस दौरान लड़की को शक हुआ तो वह अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करके ड्राइवर के पास पहुंची. लड़की जब पास आई तो ड्राइवर ने उसके सामने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. यह घटना लड़की के मोबाइल में कैद हो गई. पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ड्राइवर वहां से फरार हो गया.


