दहिसर : गुब्बारे की चाह में १० वर्षीय छात्र पानी में कूद गया... डूबने से मौत

Dahisar : Gubbare ki chah mein 10-year-old student drowned in water...

दहिसर : गुब्बारे की चाह में १० वर्षीय छात्र पानी में कूद गया... डूबने से मौत

दहिसर निवासी एक छात्र की गुब्बारे की चाह में जान चली गई। दरअसल तालाब में तैर रहे गुब्बारे को निकालने के लिए १० वर्षीय छात्र पानी में कूद गया।

मुंबई : दहिसर निवासी एक छात्र की गुब्बारे की चाह में जान चली गई। दरअसल तालाब में तैर रहे गुब्बारे को निकालने के लिए १० वर्षीय छात्र पानी में कूद गया। हालांकि इस दौरान उसे गहराई का पता नहीं चला और उसकी डूबने से मौत हो गई। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से छात्र का शव पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना से छात्र के परिवार में मातम छाया हुआ है। बच्चे की पहचान शिव नारायण बोट के रूप में हुई है।

एमएचबी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने बताया कि मृतक छात्र गणपत पाटील नगर निवासी है। वह अपने परिवार के साथ रहता था और कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार शाम ६.२० बजे स्कूल खत्म होने के बाद छात्र अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहा था।

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

एमएचबी पुलिस स्टेशन के पीएसआई संदीप गोवरे ने बताया कि मृतक छात्र के साथ गए अन्य तीन छात्रों ने उन्हें बताया कि जरीमरी मंदिर स्थित तालाब के किनारे पांच गुब्बारे तैरते हुए उन्होंने देखा था। इन गुब्बारों को पाने के लिए उक्त छात्र तालाब के किनारे बनाई गई सीढ़ियों से पानी में उतर गया।

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

हालांकि इस दौरान उसे गहराई का पता नहीं चला और डूबने लगा। मृतक के साथी छात्रों ने पुलिस को बताया कि दोस्त को डूबता देख उन्होंने जब शोर मचाया तो वहां घूमनेवाला एक कपल बिना मदद किए वहां से चला गया। सिर्फ गुब्बारे की चाह में उसका भाई पानी में उतर गया जहां उसकी मौत हो गई।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा