7 और बच्चों को हुआ खसरा... 1 की मौत, कुल मरीजों की संख्या हुई 447

7 more children got measles… 1 died, total number of patients was 447

7 और बच्चों को हुआ खसरा... 1 की मौत, कुल मरीजों की संख्या हुई 447

मुंबई में खसरा के सात मामले सामने आने के साथ इस साल इसके कुल आंकड़े बढ़ कर 447 हो गये हैं। हालांकि, इस रोग से मौत होने का भी एक नया मामला सामने नहीं आया है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। मृतक बच्ची को खसरे की वैक्सीन नहीं लगी थी।

मुंबई : मुंबई में खसरा के सात मामले सामने आने के साथ इस साल इसके कुल आंकड़े बढ़ कर 447 हो गये हैं। हालांकि, इस रोग से मौत होने का भी एक नया मामला सामने नहीं आया है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। मृतक बच्ची को खसरे की वैक्सीन नहीं लगी थी।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कुर्ला इलाके में चार साल की एक लड़की की शुक्रवार को संदिग्ध खसरे से मौत हो गई, जबकि शहर में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सात नए मामले सामने आए है।  एक निकाय अधिकारी ने कहा कि महानगर में खसरे के मामलों की संख्या बढ़कर 447 हो गई, जबकि संदिग्ध मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

हालांकि खसरे के कारण होने वाली अपुष्ट मौतों की संख्या आठ है। बीएमसी के बुलेटिन ने बताया गया कि चार वर्षीय बच्ची को 6 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत का कारण गंभीर तीव्र कुपोषण के साथ ही खसरा आदि था। दिन में 38 बच्चों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 29 को छुट्टी दे दी गई।

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौ महीने से पांच साल तक के आयु वर्ग के कुल 2,24,130 बच्चों में से 26,721 को खसरा-रूबेला वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी गई है। वहीं, 6 महीने से 9 महीने के 4,745 बच्चों में से कुल 953 बच्चों को एमआर वैक्सीन की 'जीरो डोज' दी गई। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल 8 दिसंबर तक खसरा के 940 मामले सामने आये हैं, जबकि इससे कुल 17 बच्चों की मौत हुई है।

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार