विधायक श्यामनारायण यादव के नाम पर सड़क मार्ग का उद्घाटन संपन्न...

Inauguration of road in the name of MLA Shyamnarayan Yadav...

विधायक श्यामनारायण यादव के नाम पर सड़क मार्ग का उद्घाटन संपन्न...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने किया पूर्व विधायक श्यामनारायण यादव के नाम पर सड़क मार्ग का उद्घाटन

मुंबई: भांडुप पश्चिम एल.बी.एस.मार्ग सोनापुर(बस स्टॉप) हॉटेल पंचरत्न स्थित स्मृति शेष श्यामनारायन यादव मार्ग का उद्घाटन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विधायक अशोकराव चव्हाण ने किया। समारोह अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुं. कांग्रेस सुरेश भाई कोपरकर, विशेष अतिथियों में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव वरिष्ठ नगरसेवक मनोज शिंदे, मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश यादव, पूर्व सासंंद संजय दिना पाटील की सुपुत्री शिवसेना युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य राजोल पाटील, शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक एवं पूर्वांचल विकास परिवार के अध्यक्ष डॉ.दृगेश यादव, यादव संघ मुंबई के अध्यक्ष अजय सीताराम यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी सुदर्शन यादव, रामजीवन यादव, गोविंद जगन्नाथन, राकांपा नेता रविंद्र जायसवाल, पूर्व सहायक आयकर आयुक्त जगपति यादव, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप जे यादव, वरिष्ठ नेता मंगला शुक्ला, अजय पटेल, सुनील वीर, सुनील यादव, विजय पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, डॉ.सचिन महानंद सिंह, समाजसेवी सुभाष झूरी यादव, सुदर्शन यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी लालू यादव, रमेश यादव, चंद्रशेखर यादव, सुरेश सिंह, मदन लाल मौर्य, मोतीलाल यादव, परशुराम सेना महाराष्ट्र अध्यक्ष राजेश मिश्रा, शिक्षाविद् रामधनी यादव, राजकुमार रामलखन यादव, विनोद कुमार दुबे, समाजसेविका डॉ. शीला अखिलेश यादव, शिक्षाविद् सुभाष यादव, विद्या नरेंद्र सिंह यादव, शैलेन्द्र देवराज यादव, उद्योगपति चंद्रजीत यादव, बृजेश यादव, कवि विनय शर्मा दीप आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने स्मृति शेष श्यामनारायन यादव के कार्यों की प्रशंसा की। मार्ग के उद्घाटन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक राव चव्हाण ने अपने संबोधन में कहा कि सन् 1985में भांडुप मुंबई में सबसे कठिन समझें जानेवाले नगरसेवक का चुनाव वह भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में स्मृति शेष श्यामनारायन यादव ने जीतकर एक इतिहास बनाया था।

फिर आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा में उन्होंने जिस प्रकार से विधायकी का चुनाव जीता वह सचमुच में उनकी समाजसेवा, राजनीति और विद्वत्ता का प्रमाण है। वे यादव संघ मुंबई के सबसे अधिक कार्यकाल वाले लोकप्रिय अध्यक्ष थे। समारोह के पूर्व प्रसिद्ध लोकगायक चंद्रजीत यादव एवं प्रियंका गुप्ता के बीच बिरहा का जंगी मुकाबला हुआ। समारोह में स्व.श्यामनारायन यादव को चाहने वाले विभिन्न समाज से विशाल जनसमुदाय उपस्थित था।

संपूर्ण समारोह को सफल बनाने में ऑल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव समाजसेवी चंद्रवीर बंशीधर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में समारोह का सूत्र संचालन किरण खोत ने किया। सभी के प्रति आभार व्यक्त करते समय अधिवक्ता सुभाष यादव ने स्थानीय नगरसेविका आशा ताई कोपरकर का उनके पिता के नाम पर सड़क मार्ग बनवाने हेतु सार्वजनिक रूप से कृतज्ञता ज्ञापित किया।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा
2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने लड़ी गई 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं, जबकि अविभाजित शिवसेना ने...
डेढ़ साल में रिश्वत मामले में 27 पुलिसकर्मियों पर मामले दर्ज
कल्याण में सिर पर शराब की बोतल गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल...
डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर इंडिकेटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एक महिला लोकल से प्लेटफॉर्म पर गिरी
पालघर/ दहानू नाविक विनोद लक्ष्मण कोल की पाकिस्तान हिरासत में मौत... शव 29 अप्रैल को भारत आएगा
विदेशियों को मकान किराये पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई... तुलिंज पुलिस ने 25 मकान मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मुंबई में बे लगाम रिक्शा चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान... 2 हजार 189 पर दंडात्मक कार्रवाई

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media