भारत जोड़ो यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के ‘लूट तंत्र’ के खिलाफ ‘लोकतंत्र’ की आवाज है - राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra is the voice of 'democracy' against the 'loot system' of PM Narendra Modi - Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के ‘लूट तंत्र’ के खिलाफ ‘लोकतंत्र’ की आवाज है - राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पीएम मोदी के ‘लूट तंत्र’ के खिलाफ ‘लोकतंत्र’ की आवाज है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम नहीं करने के मामले में कांग्रेस लगातार सरकार पर हमले कर रही है।

मुंबई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पीएम मोदी के ‘लूट तंत्र’ के खिलाफ ‘लोकतंत्र’ की आवाज है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम नहीं करने के मामले में कांग्रेस लगातार सरकार पर हमले कर रही है।

राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कच्चा तेल २५ प्रतिशत, एलपीजी ४० प्रतिशत सस्ता हो गया है। यह पिछले ६ महीनों में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए? ऐसा सवाल उन्होंने उपस्थित किया।

Read More राहुल गांधी ने बताए सीमावर्ती जिला पुंछ के हालात... पीड़ितों से मिलकर बोले- आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं

उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, आपके ‘लूट-तंत्र’ के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज भारत जोड़ो यात्रा है। राहुल गांधी ने र्इंधन के दामों के विषय पर सरकार पर हमला बोला और ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।

Read More नालासोपारा : करंट लगने से 42 वर्षीय शख्स की मौत, विकासक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज...