एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में एक मंच पर आए अखिलेश और शिवपाल यादव...पूर्व सीएम ने चाचा के छुए पैर

Akhilesh and Shivpal Yadav appeared on a stage in a conference held at SS Memorial Inter College... Former CM touched feet

एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में एक मंच पर आए अखिलेश और  शिवपाल यादव...पूर्व सीएम ने चाचा के छुए पैर

चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं। सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी दूर हो गई हैं। यह बात रविवार को एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अब घबराहट तो बीजेपी को हो रही होगी। अगर जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया।

मैनपुरी ठीक हो गई, किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं, तो सोचो परिणाम इस बार क्या होगा। बहुत सी सरकारें यहां के लोगों ने देखी है। यह पहली सरकार देखी होगी, जो सब वादे भूल गई होगी।

Read More मुंबई : शहर के खास हिस्सों में मराठी पहचान पर आधारित कई गुमनाम होर्डिंग्स 

इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड़यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती जितनी भारतीय जनता पार्टी करती है। भाजपा की परेशानी की दवा न वैध के पास है न हकीम और अस्तपलों के पास। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग चाहते थे कि हम साथ आएं। हम साथ आ गए हैं।

Read More मुंबई : अखिलेश यादव ने एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल

Related Posts