श्रद्धा की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या पर मुंबई में भड़का लोगों का गुस्‍सा...जमकर हुआ विरोध-प्रदर्शन

People's anger in Mumbai over the brutal murder of Shraddha in Delhi...

श्रद्धा की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या पर मुंबई में भड़का लोगों का गुस्‍सा...जमकर हुआ विरोध-प्रदर्शन

श्रद्धा वॉकर की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या के बाद मुंबई में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. लोगों ने मुंबई में जमकर प्रदर्शन किया और हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को फांसी की सजा देने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस हत्या के पीछे की साजिश का पूरी तरह से पर्दाफाश करके दोषी पाए जाने वाले को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए.

मुंबई : श्रद्धा वॉकर की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या के बाद मुंबई में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. लोगों ने मुंबई में जमकर प्रदर्शन किया और हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को फांसी की सजा देने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस हत्या के पीछे की साजिश का पूरी तरह से पर्दाफाश करके दोषी पाए जाने वाले को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए.

प्रदर्शन में शामिल भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि श्रद्धा की निर्मम हत्या से पूरा देश सदमे में है. पूरा देश श्रद्धा के परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि हम इस मामले को केवल एक हत्या के मामले के रूप में नहीं देख सकते हैं. सबूतों को देखते हुए दिल्ली पुलिस को इसमें लव-जिहाद के कोण से भी जांच करने की जरूरत है.

Read More मुंबई :शहज़ीन सिद्दीकी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बाबा सिद्दीकी की हत्या की स्वतंत्र, निष्पक्ष और अदालत की निगरानी में जाँच की माँग की

कदम ने कहा कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना केवल एक इंसान के लिए संभव नहीं है. कोई अकेला शख्स इस अपराध को नहीं कर सकता है. दिल्ली पुलिस जांच करे कि इस मामले में कौन लोग या समूह शामिल थे? क्या हमारे देश में इस तरह का गिरोह चल रहा है?

Read More मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के जाँच अधिकारी को आरोपों का जवाब देने का बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया निर्देश 

भाजपा के विधायक राम कदम ने कहा कि अगर हम लव-जिहाद की घटनाओं को रोकना चाहते हैं, तो दिल्ली पुलिस को इस मामले की लव-जिहाद के एंगल से जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली पुलिस को पत्र लिखेंगे और इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहेंगे. हम दिल्ली पुलिस से लव-जिहाद के कोण से भी इस मामले की जांच करने का अनुरोध करते हैं.’

Read More मुंबई : 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) को हत्या के मामले में बदल दिया 

कदम ने कहा कि ‘मैं दिल्ली पुलिस कमिश्नर को खत लिखूंगा और मामले की जांच लव जिहाद के एंगल से भी करने की मांग करूंगा.’ गौरतलब है कि श्रद्धा वॉकर की उसके पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े किए और उनको फ्रिज में रख दिया. उसने बारी-बारी से सभी टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

Read More नागपुर : गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली को शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या  मामले में ज़मानत