मुंबई में कारोबारी के घर चोरी कर घर भागा शख्स बिहार से गिरफ्तार, 38 लाख के गहने 8.5 लाख कैश बरामद...

Man arrested from Bihar after robbing businessman's house in Mumbai, 8.5 lakh cash recovered 38 lakh jewellery.

मुंबई में  कारोबारी के घर चोरी कर घर भागा शख्स बिहार से गिरफ्तार, 38 लाख के गहने 8.5 लाख कैश बरामद...

मुम्बई के कारोबारी के घर से लाखों रुपये के आभूषण और कैश की चोरी कर घर भागे एक शख्स को जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार श्रीकांत यादव के घर से 38 लाख का आभूषण और साढ़े आठ लाख नगद बरामद किया है.

मुम्बई : मुम्बई के कारोबारी के घर से लाखों रुपये के आभूषण और कैश की चोरी कर घर भागे एक शख्स को जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार श्रीकांत यादव के घर से 38 लाख का आभूषण और साढ़े आठ लाख नगद बरामद किया है. लाखों का आभूषण और नगद के चोरी का आरोपी श्रीकान्त यादव मुंबई के कारोबारी विवेक जगन्नाथ भोले के घर मजदूरी का काम करता था. मुंबई के कादम्बली थाना में केस दर्ज होने के बाद ये कार्रवाई की गई.

मुम्बई और जिला पुलिस ने चंद्रमंडीह थाना के सगदनीडीह गांव स्थित घर से श्रीकांत यादव को गिरफ्तार किया जहां से चोरी के आभूषण और नगद बरामद किया गया. पुलिस ने बताया है कि कारोबारी के घर में इंटीरियर का काम करने वाले श्रीकांत यादव ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि श्रीकांत यादव अपनी पत्नी के साथ बुधवार को मुम्बई से अपने घर लौटा था. 

दरअसल मुंबई के कारोबारी विवेक जगन्नाथ भोले कादीम्बली थाना में आवेदन देते हुए केस दर्ज कराया था कि उसके घर से 41 लाख 50 हजार 5 सौ का सोने का गहना और 2 लाख नगद की चोरी कर उनके घर काम करने वाला शख्स फरार हो गया है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी जमुई एसपी को दी.

तब जमुई एसपी शौर्य सुमन ने पुलिस की एक टीम बनाकर जिसमें मुंबई से आए पुलिस के दो अधिकारी हेमंत गीते और इंद्रजीत भी शामिल थे, कार्रवाई शुरू की. तब अपने मालिक के घर से चोरी कर घर भागे श्रीकांत यादव को उसके गांव सगदनीडीह से गिरफ्तार किया गया.

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें... नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें...
पनवेल नगरपालिका क्षेत्र में 79 खतरनाक संपत्तियां हैं और नगरपालिका ने एक सार्वजनिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन संपत्तियों...
अंधेरी में गैस रिसाव से दुकानों में लगी आग, चार घायल
दक्षिण अफ्रीका में पर्यटन के नाम पर 10 लोगों से धोखाधड़ी... 32 साल के शख्स पर केस दर्ज
धारावी में 10 साल के लड़के से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 
हेलीकॉप्टर दुर्घटना की घटना के बाद अमृता फड़नवीस ने किया सुषमा अंधारे को फोन
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल...
नवी मुंबई के विभिन्न पार्कों की हालात खराब... नागरिकों में नाराजगी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media