बीच-बचाव करने गए शख्स को गंवानी पड़ी अपनी जान, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बीच-बचाव करने गए शख्स को गंवानी पड़ी अपनी जान, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई के बांद्रा में एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे लोगों को रोकने के चक्कर में शख्स की जान चली गई। पुलिस में मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में कुछ लोग एक व्यक्ति कि पिटाई कर रहे थे। इस दौरान बीच-बचाव करने गया 44 साल का शख्स बूरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Read More वसई में अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2 शख्स की डूबने से मौत !

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर कल्पना गाडेकर ने बताया की जिस व्यक्ति की लोग पिटाई कर रहे थे, उसने क्षेत्र के बिल्डरों द्वारा अनियमितताओं और कोरपोरेटर को लेकर शिकायत की थी और इसको लेकर एक वीडियो भी पोस्ट की थी। पुलिस के मुताबिक कोरपोरेटर के पति का शिकायतकर्ता से विवाद हो गया और बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स की जान चली गई।

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद