कुछ यूं हुई पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बेइज्जती, 1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़... नहीं-नहीं 40 लाख

This is how former Prime Minister Imran Khan was insulted, in 1947, the population of Pakistan was 40 crores... no-no 40 lakhs

कुछ यूं हुई पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बेइज्जती, 1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़... नहीं-नहीं 40 लाख

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फिर उनके बयानों के चलते बेइज्जती हुई है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी और आज 22 करोड़ है।

पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फिर उनके बयानों के चलते बेइज्जती हुई है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी और आज 22 करोड़ है।

इमरान के इस झूठ को सुनकर लोगों को हंसी आ गई। सच्चाई यह है कि विभाजन के समय यानि 1947 में पाकिस्तान की आबादी 4 करोड़ थी, जिसमे 96 फीसदी मुस्लिम थे।

Read More मुंबई: 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान!' - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

इमरान खान के इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं, 'लोगों को हम कैसे इंसाफ दे सकते हैं। आप यह सोचिए कि पाकिस्तान की आबादी चा... चालीस करोड़ थी।

Read More नई दिल्ली : पाकिस्तान सजा पूरी करने के बावजूद स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे159 लोग

जब पाकिस्तान बना, तब इसकी आबादी 40 करोड़ थी। आज 22 करोड़ है।' इसी बीच मंच पर खड़ा एक शख्स उन्हें टोकता है कि चालीस लाख। इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि नहीं-नहीं 40 करोड़।

Read More मुंबई : पाकिस्तान के एक छोटे से गाँव से भारत में ड्रग्स की तस्करी; क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने किया खुलासा 

इमरान के बयान का खूब उड़ रहा मजाक
पूर्व पीएम इमरान के बयान से यह तो साफ हो जाता है कि आजादी के समय पाकिस्तान की आबादी कितनी थी... यह उन्हें नहीं पता है।

Read More पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का संकट... 2021 से अब तक 500 से अधिक लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन

उलटा दूसरों को वह गलत जानकारी दे रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर्स उनकी इस बात की खूब मजाक उड़ा रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की जनसंख्या की सही जानकारी नहीं होने पर लोग हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें तैयारी के बाद रैली को संबोधित करने की सलाह दी है।