एक और तालिबानी फरमान, परिवार की महिलाएं भी पार्क में पुरुषों के साथ नहीं कर सकतीं एंट्री...

Another Talibani decree, even women of the family cannot enter the park with men...

एक और तालिबानी फरमान, परिवार की महिलाएं भी पार्क में पुरुषों के साथ नहीं कर सकतीं एंट्री...

अफगानिस्तान में काबिज तालिबानी सत्ता ने अब गार्डेन्स में पुरुषों और महिलाओं की एंट्री को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। करीब 500 साल पुराने बाग-ए-बाबर के टिकट काउंटर पर अक्सर अफरा-तफरी भरा माहौल रहता है।

अफगानिस्तान : अफगानिस्तान में काबिज तालिबानी सत्ता ने अब गार्डेन्स में पुरुषों और महिलाओं की एंट्री को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। करीब 500 साल पुराने बाग-ए-बाबर के टिकट काउंटर पर अक्सर अफरा-तफरी भरा माहौल रहता है।

टिकट खरीदने आए एक आदमी को अभी-अभी पता चला है कि पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग गेट से बगीचे में एंट्री करनी है। यह शख्स टिकट बेचने वाले से कुछ सवाल-जवाब करता है और इन नियमों को बकवास करार देता है। इसके बाद उसके परिवार के लोग अलग-अलग गेट से पार्क में एंट्री करते हैं।

Read More मुंबई : महालक्ष्मी रेसकोर्स को एक बड़े मेकओवर के तहत "सेंट्रल पार्क" के रूप में रीब्रांड किया जाएगा; 120 एकड़ में फैले रेसकोर्स में एक थीम पार्क बनाने का प्रस्ताव

महिलाएं राइट और पुरुष लेफ्ट गेट से बागीचे के अंदर जाते हैं। पहले की तरह अब उन्हें साथ में जाने की इजाजत नहीं है, इसके बावजूद कि वो लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

Read More मुंबई : चेंबूर इलाके मे दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग

देश में अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें इन नियमों का जानकारी नहीं है। ऐसे में जब परिवार के साथ लोग पार्क में घूमने आते हैं तो निराश होना पड़ता है। फैमिली मेंबर्स के अलग-अलग जाने की बात सुनकर कई लोग तो अपना प्लान ही रद्द कर देते हैं।

Read More मुंबई : सुप्रीम कोर्ट ने मनोरंजन पार्क से जुड़े मामले में खारिज किया बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश  

शुक्रवार को भी बाग-ए-बाबर के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला। घर की महिलाओं और बच्चों के साथ घूमने आया एक परिवार वापस लौट गया।

Read More मुंबई : स्ट्रेस फ्री जोन, नेचुरल पाथवे और अर्बन फॉरेस्ट, मुंबई के अंधेरी में तैयार हो रहा अनोखा पार्क, जानें खास बातें

कई से लोग इन पाबंदियों से गुस्से में हैं। उनका कहना है कि वो यहां परिवार के साथ घूमने आए थे, न कि अकेले। पार्क में काम करने वाले अधिकारियों ने बताया कि यहां घूमने आने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

आम तौर पर शुक्रवार शहर के अलग-अलग पार्कों में काफी भीड़ होती थी, लेकिन अब ऐसा नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में इनसे मिलने वाले राजस्व में भी गिरावट आई है।