संजय राउत के खिलाफ महिला गवाह को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज

FIR registered against Sanjay Raut for threatening a female witness

संजय राउत के खिलाफ महिला गवाह को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के बीच उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खबर है कि उनके खिलाफ यह शिकायत महिला गवाह को धमकाने के आरोप में दर्ज की गई है। ईडी ने रविवार को राउत आवास पर छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

Read More मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 

कथित तौर पर स्वप्ना पाटकर को धमकाने के लिए राउत के खिलाफ धारा 504, 506 और 509 के तहत वाकोला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पाटकर पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में गवाह हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार रात को बताया कि गवाह स्वप्ना पाटकर ने वकोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पाटकर ने हाल में पुलिस का रुख करते हुए दावा किया था कि उसे टाइप किए गए एक पत्र में दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई थी।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

 

यह पत्र 15 जुलाई को उसे दिए एक अखबार में रखा हुआ था। अधिकारी के मुताबिक, पाटकर ने रविवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। अधिकारियों ने बताया कि राउत (60) को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में ईडी के मंडल कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि राउत को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत रविवार देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर हिरासत में लिया गया, क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

Related Posts