दादर रेलवे स्टेशन के आस पास का परिसर हुआ फेरीवाला मुक्त 

The premises around Dadar railway station became hawker free

दादर रेलवे स्टेशन के आस पास का परिसर हुआ फेरीवाला मुक्त 

मुंबई :  दादर रेलवे स्टेशन के आस पास फेरीवालों का जमघट लगा रहता है जिससे लोगो को आने जाने में भारी मसक्कत करनी पड़ती है। इस परिसर में फेरीवालों का कब्जा इस तरह होता है कि लोगो के विरोध करने पर मारपीट के लिए फेरीवाले उतारू हो जाते है ।पिछले 15 दिनों से  मनपा जी नार्थ विभाग द्वारा की जा रही कठोर कार्रवाई से दादर स्टेशन का पूरा परिसर फेरिवाला मुक्त हुआ है।

बता दे कि दादर रेलवे स्टेशन के पूर्व और पश्चिम दोनो ओर फेरीवालों का जमावड़ा बना रहता है। दादर पश्चिम की  ओर फुटपाथ  पर सब्जी वालो और अन्य  व्यवसाय करने वाले फेरीवालों का पूरी तरह कब्जा बना होता है।सुबह से लेकर देर रात तक फेरीवालों का कब्जा बना रहता है। त्योहार के समय तो दादर रेलवे परिसर में लोगो को  चलना दूभर हो जाता है।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

जी नार्थ के सहायक आयुक्त प्रशांत साकपले अपना नया पदभार संभालने के बाद सबसे पहला काम लोगो को चलने योग्य दादर परिसर किया। दादर परिसर ,उसके पास जावले रोड ,डिसिल्वा रोड रानडे रोड ,और एन सी केलकर रोड पर भी फेरीवालों का जमावड़ा बना रहता है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

दादर में ही फूल मार्केट भी होने के कारण इस परिसर में फेरीवालो की और भीड़ होती है।मनपा  जी नार्थ  वार्ड ने  पिछले 15 दिनों से  दादर परिसर में 6 निरीक्षक की टीम और 20 कर्मचारी  सहित  6 वाहनों का उपयोग कर 750 फेरीवालों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए लाखो रुपया का दंड वसूलते हुए लगभग सैकड़ों किलो की सामग्री जब्त की है।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

मनपा रेलवे परिसर के 150 मीटर दूरी तक फेरीवालों से मुक्त करा दिया है जिससे दादर परिसर में आने जाने वाले लोगो का आवागमन अब सरल हो गया है।फेरीवालों पर की गई कार्रवाई से भीड़ भाड़ भी दादर परिसर में कम हो गई है।

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

 

Related Posts