मुंबई में औसतन 3 महिलाओं से रोज हो रहा है रेप...पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

On an average, 3 women are being raped daily in Mumbai... Revealed by police report

मुंबई में औसतन 3 महिलाओं से रोज हो रहा है रेप...पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मुंबई: महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले महानगर मुंबई में औसतन 3 महिलाओं के साथ रोजाना रेप की घटनाएं हो रही हैं। इस साल जनवरी से लेकर जून तक महिलाओं से रेप किए जाने के 494 मामले दर्ज कराए गए हैं। यह खुलासा मुंबई पुलिस की ओर से जारी मासिक क्राइम रिपोर्ट में हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने यानी जून में महिलाओं से दुष्कर्म करने की 73 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें माइनर केस 36 और मेजर केस 37 का समावेश है। मई में यह आकड़ा 95 था, जिनमें माइनर केस 52 और मेजर केस 43 हैं।

Read More ठाणे: / मेट्रो - चार का निर्माण; घोड़बंदर मार्ग पर आधी रात से यातायात में बदलाव

जून में रोजाना 2 महिलाओं के साथ, जबकि मई में रोजाना 3 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं। जून और मई यानी पिछले 61 दिन में 168 महिलाएं रेप की शिकार हुईं। इस तरह मुंबई में इस दौरान औसतन 3 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं।

Read More मुंबई में भारी बारिश का अनुमान... बारिश के कारण सड़क यातायात धीमा

इस साल जनवरी से लेकर जून तक यानी पिछले 183 दिनों में महिलाओं से रेप किए जाने के 494 मामले दर्ज किए गए। हर दिन औसतन 2 से 3 महिलाओं ने किसी ने किसी पुलिस थाने में बलात्कार की शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, 2021 में जनवरी से जून तक रेप के 475 केस दर्ज किए गए थे।

Read More महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त... लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, NDRF दल तैनात

रेप की घटनाओं के बीच डिटेक्शन रेट देखकर थोड़ी राहत मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून तक दर्ज महिलाओं से रेप की घटनाओं में से 84 फीसदी केस को पुलिस ने सुलझा लिए हैं। यह उपलब्धि 2021 की अपेक्षा 19 प्रतिशत अधिक है, क्योंकि पिछले साल पुलिस ने 78 फीसदी मामले ही हल किए थे।

Read More 2 करोड़ की मेफेड्रोन के साथ तंजानियाई महिला समेत 2 लोग गिरफ्तार 

 

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media