देश में महंगाई से आम जनता बेहाल, जीएसटी के जरिए केंद्र सरकार बंपर या यूं कहें कि जंबो कमाई !

देश में महंगाई से आम जनता बेहाल, जीएसटी के जरिए केंद्र सरकार बंपर या यूं कहें कि जंबो कमाई !

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

मुंबई : देश में महंगाई से आम जनता तो बेहाल हो रही है लेकिन जीएसटी के जरिए केंद्र सरकार बंपर या यूं कहें कि जंबो कमाई कर रही है। लेकिन राज्यों को पाई-पाई के लिए तरसा रही है यानी राज्यों को उनका पर्याप्त हिस्सा नहीं दे रही है। वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मई २०२२ में जीएसटी संग्रह कुल १,४०,८८५ करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल मई महीने के मुकाबले ४४ज्ञ् ज्यादा है। बता दें कि बीते महीने यानी मई २०२२ का जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है और इसमें सालाना आधार पर तो तेजी देखी गई है लेकिन महीने दर महीने के आधार पर गिरावट देखी गई है।

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मई में जीएसटी संग्रह १,४०,८८५ करोड़ रुपए पर आया है। साल दर साल आधार पर मई २०२१ के ९७,८२१ करोड़ रुपए के जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले ४४ फीसदी ज्यादा रहा है। हालांकि यह पिछले महीने के जीएसटी संग्रह से कम रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल २०२२ में जीएसटी संग्रह १.६८ लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्चस्तर पर था। मई के कुल १,४०,८८५ करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह में सीजीएसटी २५,०३६ करोड़ रुपए रहा।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

जीएसटी कलेक्शन में एसजीएसटी ३२,००१ करोड़ रुपए पर रहा। आईजीएसटी ७३,३४५ करोड़ रुपए पर रहा (जिसमें ३७,४६९ करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात से) सेस १०,५०२ करोड़ रुपए पर रहा (९३१ करोड़ रुपए गुड्स के इंपोर्ट से आए) जब से जीएसटी व्यवस्था लागू हुई है तब से ये चौथा मौका है कि जीएसटी कलेक्शन १.४० लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। मार्च २०२२ से लगातार जीएसटी कलेक्शन १.४० लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के आंकड़े पर आया है।

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला


Tags: