विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है- संजय राउत

विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है- संजय राउत

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है और ऐसे में दुर्घटना होना अपरिहार्य है। फडणवीस ने एक दिन पहले रविवार को महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की थी।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा था कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते। फडणवीस ने यह भी कहा था कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है और कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को ‘भ्रष्टाचार और गलत कृत्यों’ से मुक्त करना चाहते हैं। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

ऐसे में दुर्घटना होना अपरिहार्य है। वहीं, शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पार्टी प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपनी रैली में जब महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया तो फडणवीस ने इसे ‘हास्य कार्यक्रम’ बताया। उन्होंने सवाल किया, क्या यह आपका हिंदुत्व है?

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 


Tags: