hilly
Mumbai 

मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी 

मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी  ठाणे जिले में मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि दूर-दूर से इसकी लपटें और धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंब्रा बायपास से सटे पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग मुख्य रूप से सूखी घास, झाड़ियों और जंगलनुमा क्षेत्र में फैली है, जिससे उसे काबू में करने में दिक्कतें आ रही हैं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। 
Read More...

Advertisement