durin
Mumbai 

मुंबई : घाटकोपर इलाके से गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली के दौरान दो गुटों में विवाद

मुंबई : घाटकोपर इलाके से गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली के दौरान दो गुटों में विवाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके से सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घाटकोपर पश्चिम स्थित नित्यानंद नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा रैली के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। घटना दोपहर करीब पौने बारह बजे की है, जब छोटे बच्चे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद आसिफ नामक एक टेलर ने बच्चों से आगे जाकर नारे लगाने को कहा। इस बात की शिकायत बच्चों ने अपने घरवालों से की। इसके बाद आसिफ और बच्चों के अभिभावकों के बीच कहासुनी हो गई।  
Read More...

Advertisement