Union Bank
Maharashtra 

महाराष्ट्र : यूनियन बैंक पर मनसे कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला... हिंदी आवेदन को लेकर भड़का विवाद

महाराष्ट्र : यूनियन बैंक पर मनसे कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला... हिंदी आवेदन को लेकर भड़का विवाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा पर हमला बोल दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आवेदन स्वीकार करने और कार्रवाई करने से इनकार करने वालों से बाहर आने का आग्रह किया। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक के बोर्ड पर कालिख पोत दी। इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन कर रहे करीब 50 मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें मनसे शहर प्रमुख चंदू लाडे, आदित्य दुरुगकर समेत अन्य कार्यकर्ताओं का समावेश है।
Read More...

Advertisement