580 fake
Maharashtra 

नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल

नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के फैसले से 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ये सभी शिक्षक फर्जी तरीके से भर्ती बताए जा रहे हैं। इस मामले में नागपुर पुलिस ने शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं महाराष्ट्र में फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाला सामने आने के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि फर्जी शिक्षकों से वेतन वसूली भी की जा सकती है। इसके साथ ही उनकी नियुक्तियां भी रद की जाएंगी।
Read More...

Advertisement