Mumbai: Case filed
Mumbai 

मुंबई: अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताकर महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई: अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताकर महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज खुद को अमेरिकी दूतावास में काम करने वाला अधिकारी बताकर एक महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विलेपार्ले निवासी 52 वर्षीय महिला डॉक्टर को ऑटो रिक्शे में घूमने वाला यह अधिकारी असली लगा और वह उससे शादी करने की योजना बनाने लगी। महिला को यह अधिकारी कुछ महीने पहले एक वैवाहिक वेबसाइट पर मिला था।शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इससे पहले कि डॉक्टर शादी करती, उसके सामने फर्जी अधिकारी होने का राज खुल गया। आरोपी शैलेश पारिख ने उसे बताया था कि वह वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी दूतावास में वरिष्ठ अधिकारी है और वह उससे शादी करना चाहता है।
Read More...

Advertisement