Clash between two groups in Akola
Maharashtra 

अकोला में दो समूहों के बीच झड़प 

अकोला में दो समूहों के बीच झड़प  महाराष्ट्र के अकोला जिले से बड़ी खबर सामने आई है. अकोला के बालापुर तालुका के हटरुन गांव में दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई. झड़प के बीच दोनों गुटों में पथराव हो गया और वाहन में आग लगाई गई. इस हिंसा में 6 लोग घायल हो गए हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समूहों के कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस द्वारा इलाके में शांति कायम रखने और हुड़दंगियों को पकड़ने की कोशिश जारी है. 
Read More...

Advertisement