Mumbai: Order issued to form a committee under PM Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan
Maharashtra 

मुंबई: पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत समिति गठित करने का आदेश जारी

मुंबई: पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत समिति गठित करने का आदेश जारी महाराष्ट्र सरकार ने पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनाओं का अध्ययन और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए समिति गठित करने का आदेश जारी किया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति एक महीने के अंदर रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट में पूरे महाराष्ट्र में एमएसपी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सुझाव और सिफारिशें शामिल होंगी। बता दें कि कृषि उपज खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएफ) और मूल्य स्थिरीकरण योजना (पीएसएस) पीएम-आशा के तहत आती हैं। 
Read More...

Advertisement