Mumbai: EOW begins probe into alleged irregularities in New India Cooperative Bank
Mumbai 

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है। आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक, बैंक प्रतिनिधि ने ईओडब्ल्यू से इस बारे में शिकायत की है, जिसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया है। इससे पहले मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर शुक्रवार को लोगों की कतारें देखी गईं। आरबीआई की ओर से निकासी पर रोक लगने के बाद चिंतित ग्राहक जल्द से जल्द अपना पैसा निकालना चाह रहे हैं।
Read More...

Advertisement