​First GBS death in Mumbai; GBS death toll in Maharashtra rises to 8
Mumbai 

मुंबई में जीबीएस से पहली मौत;  महाराष्ट्र में जीबीएस से मौत का आंकड़ा 8 पहुंच गया

  मुंबई में जीबीएस से पहली मौत;  महाराष्ट्र में जीबीएस से मौत का आंकड़ा 8 पहुंच गया महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम बीमारी ने पांव पसार लिए हैं. पुणे के बाद अब मुंबई में जीबीएस से पहली मौत की खबर है. ऐसे में महाराष्ट्र में जीबीएस से मौत का आंकड़ा 8 पहुंच गया है.   मुंबई के नायर अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती 53 साल के मरीज की मौत हो गई है. वडाला के रहने वाले 53 साल के ये मरीज बीएमसी के बीएन देसाई अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में कार्य कर रहे थे. नायर आपताल के डीन डॉक्टर शैलेश मोहिते के अनुसार, मरीज काफी दिन से बीमार थे, कई दिनों तक उनका इलाज चल रहा था.  
Read More...

Advertisement