enthusiasm
Mumbai 

मुंबई  : नए साल का स्वागत करने के लिए ज़बरदस्त उत्साह; लोगों ने समुद्र किनारे आतिशबाजी, संगीत और सेल्फ़ी के साथ जश्न मनाया

मुंबई  : नए साल का स्वागत करने के लिए ज़बरदस्त उत्साह; लोगों ने समुद्र किनारे आतिशबाजी, संगीत और सेल्फ़ी के साथ जश्न मनाया मुंबई शहर में नए साल का स्वागत करने के लिए ज़बरदस्त उत्साह देखा गया। जैसे ही रात हुई, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी और दक्षिण मुंबई के कई दूसरे इलाकों में भारी भीड़ जमा हो गई। युवाओं से लेकर परिवारों तक, लोगों ने समुद्र किनारे आतिशबाजी, संगीत और सेल्फ़ी के साथ 2026 के आने का जश्न मनाया। शहर भर के बड़े होटलों, बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में नए साल की पूर्व संध्या पर खास पार्टियों का आयोजन किया गया था। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : गणेश भक्तों का उत्साह चरम पर, मुंबई की बारिश हुई बेअसर

मुंबई : गणेश भक्तों का उत्साह चरम पर, मुंबई की बारिश हुई बेअसर गणेश चतुर्थी का पर्व नज़दीक आते ही पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है. भारी बारिश के बावजूद, गणपति बप्पा की मूर्तियां परेल कार्यशाला से निकलकर शहर के विभिन्न मंडलों के पंडालों तक पहुंच रही हैं. रविवार को कई गणेश मंडल और भक्तगण अपने-अपने पंडालों के लिए बप्पा की प्रतिमाएं लेकर निकलते दिखाई दिए. 
Read More...
Mumbai 

ठाणेकरों ने दिखाया टैक्स भुगतान में जोश... पहले ही महीने में 95 करोड़ की वसूली 

ठाणेकरों ने दिखाया टैक्स भुगतान में जोश... पहले ही महीने में 95 करोड़ की वसूली  घोड़बंदर क्षेत्र हमेशा की तरह इस बार भी वसूली में सबसे आगे रहा। यहां अप्रैल महीने में 25 करोड़ 3 लाख रुपये की वसूली हुई, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। वहीं मजीवाड़ा-मानपाड़ा वार्ड समिति ने सबसे अधिक 36 करोड़ 1 लाख रुपये का कर संग्रह कर रिकॉर्ड बनाया, जबकि वागले पूर्व समिति 2 करोड़ 67 लाख रुपये की वसूली के साथ सबसे पीछे रही। मनपा प्रशासन ने इस रफ्तार को बरकरार रखने के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
Read More...
Maharashtra 

किसानों के मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी का 'किसान आक्रोश मोर्चा' शुरू

किसानों के मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी का 'किसान आक्रोश मोर्चा' शुरू पुणे, जुन्नर में महाविकास अघाड़ी की ओर से 'किसान आक्रोश मोर्चा' की शुरुआत हो रही है. जुन्नर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन कर मार्च की शुरुआत की जा रही है. सांसद सुप्रिया सुले और डाॅ.अमोल कोल्हे को किसानों के मुद्दे पर आवाज उठाने के बाद संसद से सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद सांसद डाॅ. कोल्हे और सुप्रिया सुले ने 'किसान आक्रोश मोर्चा' आयोजित करने का फैसला किया.
Read More...

Advertisement