speech
National 

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में असम सीएम हिमंत सरमा के खिलाफ एक और याचिका सूचीबद्ध, नफरती भाषण देने का आरोप

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में असम सीएम हिमंत सरमा के खिलाफ एक और याचिका सूचीबद्ध, नफरती भाषण देने का आरोप सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ एक और याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। चार लोगों ने यह याचिका दायर की है। याचिका में मुख्यमंत्री पर एक समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित नफरत भरे भाषण देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भी सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग याचिका पर सुनवाई करने की बात कही थी। यह याचिका भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा ने दायर की थी। इसमें एक वायरल वीडियो का जिक्र है। वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री को एक समुदाय की ओर राइफल से निशाना लगाते और गोली चलाते दिखाया गया है।
Read More...
Maharashtra 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बेटे का भाषण छात्रों को सुनने के लिए किया गया मजबूर...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बेटे का भाषण छात्रों को सुनने के लिए किया गया मजबूर... शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि छात्रों को ध्रुव गोयल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मजबूर करने के वास्ते उनका परिचय पत्र जब्त कर लिया गया। वहीं, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें एक छात्र आपत्ति उठाते हुए दिखता है। विवाद के बाद, ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, विशेष रूप से पहली बार मतदाताओं को आगामी आम चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था, लेकिन मामले की समीक्षा की जा रही है।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र में अब गाली-गलौज पर आई बात... संजय राउत के बाद अब किसने किसे कहे अपशब्द ?

महाराष्ट्र में अब गाली-गलौज पर आई बात... संजय राउत के बाद अब किसने किसे कहे अपशब्द ? महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गुट हमेशा आमने-सामने रहते हैं. दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं. दोनों गुट हमेशा एक दूसरे पर राजनीतिक हमले करते हैं. दोनों तरफ से हमेशा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप के बयान सामने आते रहते हैं.
Read More...

Advertisement