ठाणे में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया

ठाणे में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया

ठाणे:महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई और आरोपी की पहचान उमर मुनीर शेख (53) के तौर पर की गयी है जो आदतन अपराधी है।

भिवंडी तालुक पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दत्ता बोराटे ने बताया कि पुलिस के एक दल ने रात को गश्त के दौरान वाडपे और सोनाले गांवों के बीच एक संदिग्ध रिक्शा देखा। पुलिस ने रिक्शे का पीछा किया और उसे एक गांव के समीप रोक दिया। जब पुलिसकर्मियों ने उसके चालक से पूछताछ की तो उसने अचानक पुलिस नाइक रंजीत पाल्वे के सिर पर चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

बोराटे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं तथा उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। उसके खिलाफ कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो रिक्शा वह चला रहा था, वह भी चोरी का है।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

होर्डिंग गिरने की घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई -  CM शिंदे होर्डिंग गिरने की घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई - CM शिंदे
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और...
घाटकोपर में गिरे होर्डिंग्स पर बीएमसी का बड़ा खुलासा... बिना अनुमति लगा था होर्डिंग्स 
पुलिस भर्ती के लिए बड़ी मुसीबत... इस नई शर्त से होगा अभ्यर्थियों का नुकसान!
कुर्ला में अंगड़िया से 65.85 लाख लूटने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने किया दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़... 104 करोड़ की दवाएं जब्त !
महाराष्ट्र/ शिरूर लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र में वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा भारी... उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 1500 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर शख्स की ली जान !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media