CDS बिपिन रावत का इलाज जारी , हेलीकॉप्टर हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत
CDS Bipin Rawat’s treatment continues, so far 13 people have died in the helicopter crash
Rokthok Lekhani
,
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। CDS बिपिन रावत का इलाज जारी है। CDS, DNA टेस्ट से होगी पहचान
बता दें कि हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। हेलिकॉप्टर दोपहर 12:20 बजे तब क्रैश हुआ, जब वह लैंडिंग स्पॉट से महज 10 किलोमीटर दूर था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये 85% तक जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।


