56 वर्षीय युवक ने 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की हत्या
Rokthok Lekhani
मुंबई : वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस की हद के म्हाडा कालोनी नियर भक्ति पार्क में एक 56 वर्षीय युवक की उसके घर में दिन दहाड़े हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला का नाम सामने आया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक विमल दिलीप खन्ना और आरोपी महिला शांती सुरेश पाल के बीच लंबे समय प्रेम संबंध था। इसी बीच शांती को मालूम पड़ा की विमल उसकी बेटी से भी संबंध बनाता है और दोनों ने शादी भी की है।
इसकी जानकारी लगते ही शांती मौके की तलाश में थी। 17 नवंबर को जब विमल अपने घर पर अकेला था तब शांती ने दोपहर करीब 4 बजे विमल के सिर और चेहरे पर हथौड़े से गहरा प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शैलेश पासलवार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक सीमा खंडागले व उनकी टीम कर रही है।


