मुंबई : कचरे में फेंक फरार हुई कलियुगी मां, निर्भया पथक ने नवजात को बचाया

मुंबई : कचरे में फेंक फरार हुई कलियुगी मां, निर्भया पथक ने नवजात को बचाया

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

मुंबई : ‘जाको राखे साईंयां मार सके ना कोय’ वाली कहावत एक बार फिर सही साबित हो गई है। घाटकोपर पूर्व स्थित रमाबाई कॉलोनी के नाले के पास कचरे के ढेर में एक नवजात पाया गया, जिसे जन्म देने वाली एक कलियुगी माता फेंककर फरार हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पंतनगर पुलिस की निर्भया पथक ने उसे सही सलामत बचा कर का सराहनीय कार्य किया है।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि नाले के पास लगे कचरे के ढेर में नवजात शिशु की आवाज सुनकर एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। रात करीब तीन बजे मिली सूचना पर पंतनगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे के मार्गदर्शन में निर्भया पथक पुलिस ने शिशु को कब्जे में लेकर उसे राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। महिला पुलिस शीतल अर्जुन सोनावणे, पारधी व यादव ने बच्ची को जीवनदान देने का काम किया है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले


Tags: